15 अगस्त 2021 को बाबा उमाकान्त जी महाराज की भविष्यवाणी ( Jaigurudev Satsang )

जय गुरु देव
16.08.2021
प्रेस नोट
सीकर, राजस्थान

15 अगस्त 2021 को बाबा उमाकान्त जी महाराज की भविष्यवाणी

यदि लोग शाकाहारी नहीं बने और कर्मों को ठीक नहीं किया तो बहुत बुरा समय आएगा

मानव धर्म के विकास में आई हुई रुकावटों को पहचानने-बताने वाले और उन्हें दूर करने के उपाय बताने वाले समय के सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 15 अगस्त 2021 के राष्ट्रीय पर्व भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वादीनता दिवस पर यूट्यूब चैनल जयगुरुदेव यूकेएम पर प्रसारित सन्देश में बताया कि आत्महत्या, जीव हत्या और मानव हत्या बहुत बड़ा पाप है। इससे छुटकारा फिर आपको नहीं मिल पायेगा। इसलिए आत्म हत्या करना मत, इसकी प्रेरणा मत देना और जीव हत्या करने वालों को समझाना। बहुत से लोग तो यही सोचते हैं की बलि चढ़ाने से ही देवता खुश होते हैं। लेकिन बलि चढाने से देवता खुश नहीं नाराज होते हैं और जीव ह्त्या का पाप अलग लग जाता है, तकलीफ झेलते ही रहते हैं। 


आजकल जप-तप, पूजा-पाठ, अनुष्ठान से क्यों फल नहीं मिल पा रहा है

जीव हत्या मत करना। जो जानवरों को मार के लाता है, काटता है, मांस को निकालता है, पकता है, खाता है, खिलता है, सबको बराबर पाप लगता है। इसलिए पाप से अब दूर रहना। पेट को कब्रिस्तान मत बनाना। बहुत सा पूजा-पाठ, अनुष्ठान, यज्ञ, जप-तप लोग करते हैं लेकिन कहीं कबूल होता है? क्यूँ नहीं होता है? जगह (मांसाहारी भोजन करने की वजह से मनुष्य शरीर) ही गन्दी है। वहां से जब कुछ बोलोगे, करोगे तो कबूल नहीं होगा। जैसे लेट्रिन से छुकर आई हवा बदबूदार होती है, ऐसे ही गन्दी जगह से जो भी श्लोक पढोगे, पूजा-पाठ आदि करोगे, कबूल नहीं होगा। गन्दी जगह,  बात, आवाज  कौन खुश होगा? कोई नहीं। इसलिए मानव मंदिर को साफ़-सुथरा रखना पड़ता है तब वो कबूल करता है। जैसे मिट्टी-पत्थर के मंदिर में मुर्दा-मांस डाल दो तो कोई पूजा करेगा? यही कहेंगे की कबूल नहीं होगा। जगह गन्दी हो गयी। तो इस मनुष्य शरीर को पाक-साफ़ रखना.

कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के बारे में पहले ही बता दिया था, पुरानी केसिट उठा के देख लो

जब से मांसाहार बढ़ा तब से बीमारियाँ बढ़ गयीं। और अगर रुकेगा नहीं, रोकेंगे नहीं, आप लोग कोशिश नहीं करोगे तो मैं तो बहुत पहले कहा करता था की ऐसी बीमारियाँ आएँगी की डॉक्टर और वैज्ञानिक दवा खोजते ही रह जायेंगे और तब तक कितने ही लोगों की जान चली जाएगी। पुरानी केसिट को देख लो (यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम)। 


यदि लोगो ने शाकाहार नहीं अपनाया कर्मो को ठीक नही किया तो बहुत बेकसूर लोग मारे जाएंगे बहुत बुरा समय आएगा

आज भी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2021 को सबको बता देता हूँ, यदि लोग शाकाहार को नहीं अपनाएंगे तो बीमारियों को तो झेलना ही पड़ेगा। अभी आपने तकलीफों को नहीं देखा है। यदि कर्म लोगों के सुधरे नहीं, तो ओला वृष्टि, बाढ़, तूफ़ान, भूकंप आयेंगे, लोगों को जूनून सवार होगा, बेकसूर लोग मारे जायेंगे, बहुत खराब हालत हो जाएगी। बेटा-बाप के, पति-पत्नी के काम नहीं आएगी। बहुत खराब हालत हो जाएगी। 

आज यदि शराब पूरे देश में बंद हो जाए तो 50 प्रतिशत अपराध और भ्रष्टाचार तुरंत बंद हो जायेगा

तो आप इन चीजों को बंद तो नहीं कर सकते हो लेकिन प्रेरणा दे सकते हो, समझा सकते हो की शाकाहारी, नशामुक्त हो जाओ। जब से शराब का प्रचलन बढ़ा, अपराध और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया। आज यदि शराब पूरे देश में बंद हो जाए तो 50 प्रतिशत अपराध और भ्रष्टाचार तुरंत बंद हो जायेगा। शराब एक हजार बुराइयों की जड़ है, कभी मत पीना। ऐसे नशे का सेवन मत करना और जो करते हैं उन्हें मना करना की जिसके खाने-पीने से आदमी होश में नहीं रह जाता है, माँ-बहन-बहु-बेटी की पहचान, अपने-पराये की पहचान नहीं रह जाती है। देखो शराबी अपने बच्चे को ही मार डालता है, पिता को, पत्नी को, पत्नी पति को मार देती है। बड़ा खराब है। शराब मत पीना और लोगों को प्रेरणा देना।

Post a Comment

Previous Post Next Post